रघुनाथपुर: रघुनाथपुर थाना परिसर में लगाया गया जनता दरबार, जमीनी विवाद से संबंधित 3 मामलों का हुआ निपटारा
रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित 3 विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए लोगों से आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवादों का निपटारा किया गया।