रघुनाथपुर: रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में चमकी बुखार को लेकर चार बेड का वार्ड हुआ तैयार
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन पर रघुनाथपुर रेफलर अस्पताल में चमकी बुखार को लेकर चार बेड का वार्ड तैयार किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में चमकी बुखार के संदेह पर चार बेड का वार्ड तैयार कर दिया गया है। इस कक्ष में सुसज्जित चार बेड, फैन साथ ही सभी तरह की दवा और सूई उपलब्ध कर दी गई है।