रघुनाथपुर: रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क पर आवारा पशु की चपेट में आने से आलू व्यवसाई अपने साइकिल से गिरकर हुआ घायल
रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क पर आवारा पशु की चपेट में आने से एक आलू व्यवसाई अपने साइकिल से गिरकर घायल हो गया। घायल आलू व्यवसाई की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले अवतार यादव के रूप में हुई है। घायल अवस्था में ग्रामीणों द्वारा उसे निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।