सिंघेश्वर: श्रावणी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
प्रसिद्ध बाबा नगरी सिंहेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर न्यास समिति की बैठक आयोजित हुई। डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेयजल, शौचालय, पंडाल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।