गुण्डरदेही: सिकारीटोला में अवैध सट्टे का खेल जारी, ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
बालोद जिले के सुरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकारीटोला में अवैध सट्टा संचालन की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा ₹10 हजार प्रतिमाह पर कुछ लोगों को रखकर सिकारीटोला, घिनाबांध, सुरेगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में सट्टे का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि यह गतिविधियां पुलिस की जानकारी और संरक्षण में चल रही हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई करती है या जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।