मधुपुर: मधुपुर थाना परिसर में थाना दिवस आयोजित, ज़मीन विवादों की सुनी गईं शिकायतें
मधुपुर थाना परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के तहत थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान खासतौर पर जमीन से जुड़े विवादों और आपसी झगड़ों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।थाना प्रभारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।