खलीलाबाद में मौलाना आजाद स्कूल के पीछे बन रहे 33/11 केवी उपकेंद्र की लाइन निर्माण के चलते 21 से 24 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कलेक्ट्रेट, सरौली, मैलानी, बड़गो व अशोका हॉस्पिटल क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कटौती होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।