धमदाहा: धमदाहा थाने के औचक निरीक्षण में भड़के एसएसपी, व्यवस्था पर जताई नाराजगी और थानाध्यक्ष को लगाई फटकार
धमदाहा :- पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने रविवार को धमदाहा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली और रखरखाव में कई गंभीर खामियां सामने आने पर एसएसपी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।