सुपौल: जन संवाद में एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, तत्काल समाधान के दिए सख्त निर्देश
Supaul, Supaul | Apr 9, 2026 जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं एवं अन्य स्थानीय मुद्दे शामिल रहे।