लोहरदगा: समाहरणालय मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान गृह रक्षा वाहिनी के जवान की बाइक चोरी, सदर थाने में मामला दर्ज
स्थानीय समाहरणालय मैदान में आयोजित शहीद वीर बुधु भगत फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान गृह रक्षा वाहिनी के जवान अनिल उरांव की पैशन प्रो बाइक चोरी हो गई। अनिल उरांव ने मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे बताया कि वे लाल और काले रंग की पैशन प्रो बाइक नंबर JH01C 1969 लेकर फुटबॉल मैच देखने आए थे। मैच समाप्त होने के बाद जब वे अपनी बाइक के पास पहुंचे तो बाइक गायब पाई गई।