पचरुखी: कल्याणपुर में मद्यपान के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, जुर्माने के लिए सिवान भेजा गया
सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार से मद्यपान के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र शंभोपुर निवासी नजरे आलम है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी बुधवार की देर रात की। गुरुवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस ने बंदी को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।