बाह: बटेश्वरधाम कॉरिडोर निर्माण के बीच अटल जी का घर उपेक्षित, वीडियो हुआ वायरल
बटेश्वरधाम में करोड़ों रुपये से कॉरिडोर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक घर की हालत जर्जर बनी हुई है। बुधवार शाम 7 बजे स्थानीय युवक ने खंडहर हो चुके घर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जहां एक ओर धार्मिक स्थल का विकास हो रहा है, वहीं अटल