परागपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रागपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रागपुर में मंगलवार को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों अनुसार टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बीएमओ डाडासीबा की देख-रेख में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य चिकित्सा सुपरवाइजर अजय शर्मा की देखरेख में 18 से 60 वर्ष के 51 लोगों को बीसीजी का टीका लगाया गया।