पिपरिया: पिपरिया प्रखंड में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है
जनगणन- 2027 को लेकर पिपरिया प्रखंड के मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू हाई स्कूल वलीपुर में प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है.शुक्रवार को यहां प्रथम बैच के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. फील्ड ट्रेनर ज्ञान प्रकाश एवं राजीव कुमार द्वारा शुक्रवार अपराह्न 3:30 बजे यहां आवश्यक जानकारी दी जा रही थी.