बदायूं: उझानी कस्बे के कल्याण चौक पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, तीन लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Jul 2, 2024 मंगलवार को कांशीराम आवास कॉलोनी की रहने वाली 45 वर्षीय रोजी पत्नी नरेश व 19 वर्षीय दिव्यांश पुत्र नरेश सक्सेना विजय के ई रिक्शा से जजपुरा खाटू श्याम मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर वापस घर आ रहे थे । वह जैसे ही उझानी के कल्याण चौक पर पहुंचे तभी ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसमें ई - रिक्शा चालक विजय, रोजी व दिव्यांश घायल हो गए।