सवाई माधोपुर: कैसल झूमर बावड़ी में आयोजित बैठक मे बोले कलेक्टर पर्यटन मानचित्र में सवाई माधोपुर की विशिष्ट पहचान मिले।
सवाई माधोपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में पर्यटन, वन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नेचर गाइड एसोशिएशन और होटल एसोशिएशन पदाधिकारियों की बैठक कैसल झूमर बावड़ी में मंगलवार को आयोजित हुई।जिला कलक्टर ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों का विशेष ध्यान रखा जाए और उन्हें सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध हो।