झुंझुनू: बीडीके अस्पताल परिसर में चिकित्सकों ने 2 घंटे के लिए किया कार्य बहिष्कार, की नारेबाजी
जैसलमेर के सेड़वा गांव में उपखंड अधिकारी द्वारा चिकित्सक रामस्वरूप के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में झुंझुनू बीड़ीके अस्पताल में अरिस्दा संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जब्बार के नेतृत्व में चिकित्सकों ने सोमवार सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक का कार्य बहिष्कार किया और उपखंड अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की