झुंझुनू: चैनगढ़ गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने किया विरोध-प्रदर्शन, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
झुंझुनू जिले की नवलगढ़ तहसील के चैनगढ़ गांव के सैकड़ो लोगों ने सोमवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास झुंझुनू कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गांव के लोगों ने बताया हमारा गांव ग्राम पंचायत मोहनवाड़ी में आता है और उसको उसी के साथ रहने दिया जाए,राजनीति के चलते उनके गांव को अलग ग्राम पंचायत में दिया जा रहा है जो उचित नहीं है