झुंझुनू: जिले के क्यामसर गांव के पास गाय को बचाने के चलते हुआ सड़क हादसा, किसी जान का नुकसान नहीं हुआ
झुंझुनू जिले के क्यामसर गांव के पास रविवार सुबह 10:30 बजे के आसपास एक टाटा 407 गाड़ी गाय को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई और खाई में गिर गई, गनीमत रही किसी जान का कोई नुकसान नहीं हुआ गाड़ी खाई में उतरने के बाद राहगीरों की वहां पर भीड़ लग गई और ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला, ड्राइवर ने बताया कि गाय को बचाने के चलते गाड़ी खाई में गिर गई