झुंझुनू: चोरों ने पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल के क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात की चोरी की
झुंझुनू कोतवाल नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने झुंझुनू पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल मुकेश कुमारी के क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए हैं, घटना शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि के करीब 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है महिला कांस्टेबल ने कोतवाली में रिपोर्ट दी है तलाश जारी है