झुंझुनू: जाबासर में शहीद के नामकरण वाली स्कूल से परीक्षा केंद्र हटाने पर वीरांगना का छलका दर्द, भूख हड़ताल पर बैठने का किया एलान
झुंझुनूं जिले के जाबासर गांव में स्थित शहीद नियामत अली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से बोर्ड परीक्षा केंद्र हटाए जाने को लेकर शहीद के परिवार व ग्रामवासियों में भारी रोष व्याप्त है। प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ शहीद वीरांगना दौलत बानो ने भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है।