कल्याणपुर: राजकीय उत्क्रमणीय मध्य विद्यालय ठहरा में बाल संसद शपथ ग्रहण, आंचल बनीं प्रधानमंत्री, मिथुन उप प्रधानमंत्री निर्वाचित
समस्तीपुर जिले के सिमरी कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमणीय मध्य विद्यालय ठहरा में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इससे पूर्व लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया, जिसमें कक्षा 8 की आंचल कुमारी 49 मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं, जबकि मिथुन कुमार 36 मतों के साथ उप प्रधानमंत्री चुने गए।