शाहबाद: कस्बाथाना बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल के लिए रेफर किया
Shahbad, Baran | Aug 8, 2024 कस्बाथाना बाइपास पर आज सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया है। युवक दीगोदी से बारां जा रहा था, इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, मौके पर पुलिस की सहायता से घायल को कस्बाथाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार मोहनसिंह सहरिया बारां जा रहा था। इस दौरान कस्बाथाना बाइपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।