शाहबाद: महोदरा ग्राम में अतिक्रमित 60 बीघा जमीन पर खाई खोदकर बीज डलवाया, वन विभाग ने की कारवाई
Shahbad, Baran | Aug 6, 2024 महोदरा ग्राम में वन विभाग ने अतिक्रमण हटाया है।वन विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमियों में हडकंप मच गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी के निर्देशन में अतिक्रमित 60 बीघा वनभूमि पर ट्रेंच खोदकर बीज डलवाया गया। सहायक वनपाल अजयपाल सिंह ने बताया की केलवाड़ा के वनखंड रातई मौजा महोदरा में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान सीमा सहरीया, बलराम मीणा मौजूद रहे।