देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुए गोलीकांड का 12 घंटे में किया खुलासा, आरोपी को मुजफ्फरनगर से किया गिरफ्तार
देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में ही खुलासा करते हुए आरोपी गौतम अहलावत (24), निवासी ग्राम साहवली, मुजफ्फरनगर को घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 08-09 अगस्त की रात मसूरी डाइवर्जन के पास एक रेस्टोरेंट में विवाद के बाद 10-12 युवकों ने आरोपी को घेर लिया था.