देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार शातिर वाहन चोर को कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रकाश बेनीवाल को कोर्ट में पेश किया है, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र में हुई स्कॉर्पियो चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर के सुंदरपुर इलाके से दबोचे गए अभियुक्त प्रकाश बेनीवाल के कब्जे से चोरी की गई स्कॉर्पियो कार बरामद हुई।