देहरादून: दिलाराम चौक पर एक युवक और जोमैटो डिलीवरी ड्राइवर के बीच जमकर हुई कहासुनी, मारपीट भी हुई
देहरादून के दिलाराम चौक पर उस समय हंगामा मच गया जब एक वाहन चालक और जोमैटो डिलीवरी ड्राइवर के बीच मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि सड़क पर वाहन को ओवरटेक करने को लेकर दोनों में बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। मारपीट के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जुट गए। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।