गुन्नौर: गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने फर्जी बैनामा करवाने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी सुरेश कुमार ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़ित ने 30 जून 2022 को गांव गजाधरपुर निवासी सुंदरलाल शर्मा से एक मकान खरीदा था। पीड़ित का आरोप है कि 27 नवंबर 2025 को 6 लोगों ने मिलकर इसी मकान का फर्जी तरीके से अन्य व्यक्ति के नाम बैनामा करा दिया। पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज।