बिहार: बेलछी शरीफ गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पिता और उनके दो पुत्री के साथ मारपीट की घटना को दिया अंजाम
Bihar, Nalanda | Dec 10, 2024 मानपुर थाना क्षेत्र बेलछी शरीफ गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट हुआ जिससे 3 लोग जख़्मी हो गए। जख़्मी में पिता और दो पुत्री शामिल है। तीनो जख़्मी को मंगलवार की दोपहर 1 बजे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है। जख़्मी ने बताया की सोमवार की रात गांव के ही लोगों द्वारा घर मे घुसकर उनकी पुत्री को उठाकर लेजाने का प्रयास किया।