मेहरमा: मेहरमा के बनौधा में एक महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित
Meherma, Godda | Aug 4, 2026 मेहरमा प्रखंड मुख्यालय से समीप गांव बनौधा मैं एक महीने से बिजली के ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है।जिसके कारण जनता काफी परेशान है , और ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, मोबाइल चार्ज, पेयजल, बच्चों की पढ़ाई, प्रभावित है। बरसात के मौसम में ग्रामीण जनता एक महीने से बिना बिजली रहने पर मजबूर है जबकि विभाग सिर्फ समय दे रहा हैं।