मोठ: मोठ में दर्दनाक हादसा: कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Moth, Jhansi | Apr 5, 2026 मोंठ थाना क्षेत्र के परगहना बंबा के पास शनिवार शाम कार और गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में 27 वर्षीय युवक ध्रुव चतुर्वेदी की मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी मोंठ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, जबकि हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।