नवादा: नवादा मंडल कारा के एक विचाराधीन बंदी की सदर अस्पताल में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पटना
Nawada, Nawada | Jun 19, 2025 गुरुवार दोपहर 12:15 में जानकारी प्राप्त हुई की नवादा मंडल कारा के एक विचाराधीन बंदी की सदर अस्पताल में मौत हो गई। बंदी की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी बीघा गांव निवासी 65 वर्षीय दिनेश राम के रूप में की गई। मारपीट एवं चोरी के आरोप में हुए पिछले दो महीने से जेल में बंद थे। बताया जा रहा है कि बंदी दिनेश राम हाई ब्लड प्रेशर एवं शुगर के मरीज थे।