नवादा: 5 दिन से लापता युवक का सड़ा गला शव अतौआ गांव में मिला, चाउमीन खाने के लिए बुला गए थे दोस्त
Nawada, Nawada | Jun 19, 2025 नवादा नगर थाना क्षेत्र में एक लापता की हत्या का मामला सामने आया है। शिवनगर मोहल्ले के रहने वाले गोलू पांडे का शव पुलिस ने अतौआ गांव के पास से बरामद किया है। शव सड़ी-गली हालत में मिला है।श्याम नंदन पांडे के पुत्र गोलू पांडे 14 जून की रात 9 बजे के बाद से लापता थे। उस रात उन्हें किसी का फोन आया था। गुरुवार को 12:30 बजे परिवार ने जानकारी दी।