नवादा: मड़हल के समीप सड़क दुर्घटना में बस खलासी की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Nawada, Nawada | Jun 19, 2025 बुधवार की रात को पकरीबरावां के मड़हल मोड़ पर हुए सड़क हादसे में बक्सर जिला के राजपुर थाना के निवासी राजेंद्र चौधरी के पुत्र मनोज कुमार की मौत के बाद शव को सदर अस्पताल नवादा भेज दिया जहां सूचना के उपरांत मृतक के पुत्र पप्पू कुमार अन्य परिजनों के साथ सदर अस्पताल नवादा पहुंचे जहां परिजनों के करुण चीत्कार से सदर अस्पताल नवादा का माहौल गमगीन हो गया।