इंसानियत शर्मसार! राजकोट सिविल अस्पताल में बुजुर्ग महिला खुद खींचती रही पति का स्ट्रेचर, वीडियो वायरल
गुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल से इंसानियत को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है।
इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक बुजुर्ग महिला, जो खुद ठीक से चल पाने में भी असमर्थ है, अपने बीमार पति का स्ट्रेचर खींचती हुई नजर आई। अस्पताल में मौजूद स्टाफ तमाशा देखता रहा और किसी ने मदद नहीं की।
वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। सिविल अस्पताल के अकाउंट्स ऑफिसर एम.एस. रॉय ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। मामले की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है और संबंधित एजेंसियों व कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है।
#Rajkot #GujaratNews #ViralVideo #CivilHospital #LatestNewsUp