जगदलपुर: बोधघाट पुलिस ने ₹960000 कीमत की नशीली दवा जब्त करने की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे ने दी
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना बोधघाट पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि गंगामुण्डा तालाब किनारे स्थित चौपाटी में दो व्यक्ति अपने बैग में प्रतिबंधित अवैध नशीली रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी की।