बिंदकी: बिंदकी में अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कल्याण सिंह यादव और महामंत्री पद पर प्रतिभा देवी पटेल विजयी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ तहसील बिंदकी के चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह 10 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और 3 बजे तक मतदान चला। अध्यक्ष पद के लिए कल्याण सिंह यादव तथा महामंत्री पद के लिए प्रतिभा देवी पटेल विजई घोषित हुई। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कमलेश विजई घोषित हुए वही कोषाध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार विजई घोषित किए गए।