नईसराय: बुधवार सुबह नई सराय क्षेत्र में जमकर बारिश हुई, मौसम में घुली ठंडक
नई सराय क्षेत्र में बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे आधा घंटे के लिए जमकर बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। असमय हुई बारिश से किसानों का नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन भूसा बनाने के लिए खेतों में छोड़े गए डंठल जरूर गीले हो गए जिससे आगामी दो चार दिनों तक भूसा बनाने का काम जरूर ठप हो जाएगा । रबी फसल की बुवाई के साथ ही इस बार मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ रहाहै