प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 16 जुलाई, 2026
जिला पदाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक (बाहरी) निरीक्षण किया
आज दिनांक 16-07-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन द्वारा जिले के ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयरहाउस का मासिक (बाहरी) निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का गहन अवलोकन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा से जुड़े सभी निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाती रहे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Madhepura, Bihar | Jul 16, 2026