भीलवाड़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ, कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान परिसर, पूसा से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कृषि परियोजनाओं का उपहार देश को दिया।