वारिसनगर: NDA की सरकार बनने पर व्यवसाई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृंद साह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सीएम व डिप्टी सीएम को दी बधाई
वारिसनगर निवासी जदयू व्यवसाय जिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृंद साह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए सतत कार्यरत थे, गलत लोग उन्हें बरगलाकर बिहार के विकास में खलल पैदा कर रहे थे। जिसके कारण बिहार का विकास धीमा पड़ गया था।