वारिसनगर: नकटा चौक पर आग लगने से कई दुकान जलकर हुआ खाक,लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान।
वारिसनगर थाना क्षेत्र के नकटा चौकी स्थित दुकान में आग लगने से 6 दुकान जलकर राख हो गया।घटना की जानकारी तो तब हुई जब सड़क चलते राहगीरों ने देर रात्रि कई दुकानों से आग की लपटें उठते देखा।जिस आग लगने की सूचना राहगीरों ने कई लोगों को दी,वहीं इसकी सूचना दुकानदार व वारिसनगर थाना को भी दी गई,जहां से अग्नि समन की गाडियां मौके वारदार पहुंच आग पर किसी तरह काबू पाया।