चांपा: छात्र की लाश मिली, कुदरी बैराज में लगाया था छलांग, खराब रिजल्ट से था परेशान, चांपा नगर का था छात्र
जांजगीर की चांपा थाना क्षेत्र के कुदरी बैराज में छात्र शिवम साहू ने 11 वी कक्षा में खराब रिजल्ट आने से परेशान होकर नदी में छलांग लगा दिया था. इधर, छात्र की लाश मिली है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.