महोबा: करहरा कलां में युवक पर फायरिंग का आरोप, पीड़ित मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा
Mahoba, Mahoba | Sep 19, 2026 युवक पर फायरिंग का आरोप सामने आया है। पीड़ित अशोक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 17 सितंबर को बबलू से विवाद हुआ था, जिसमें दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई हुई थी। आरोप है कि 18 सितंबर की रात बबलू और उसके साथी तेजा ने चौराहे पर अशोक पर तीन-चार राउंड फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा।