हरदोई: बावन चौराहे के पास घायल अवस्था में मिली किशोरी की पहचान के लिए पुलिस जुटी, एएसपी मार्तण्ड प्रकाश ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Apr 16, 2026 बावन चौराहे के पास घायल अवस्था मे मिली किशोरी की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है, एएसपी मार्तण्ड प्रकाश ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि किशोरी वहां कैसे पहुँची या उसे वहां कौन छोड़कर गया। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ पंकज मिश्रा ने बताया कि किशोरी के कई जगह चोटें लगी हुई हैं।