चौरीचौरा: खेल के दौरान मारपीट में मां-बेटी घायल
चौरीचौरा थाना क्षेत्र ग्राम चौरी खास में शुक्रवार की रात में सात बजे बच्चों के खेलने के दौरान मारपीट हो गया। मारपीट में महिला और बेटी घायल हो गई । घायलों को एम्बुलेंस से उपचार के सीएचसी चौरीचौरा लाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पुलिस गई थी।चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी खास निवासी सुनैना पत्नी जीउत ने बताया कि उसका बेटा ऋषि दरवाजे के पास खेल रहा था।