धौलपुर: चम्बल में बजरी के अवैध खनन पर सख्ती, सरमथुरा से राजाखेड़ा तक पुलिस की कड़ी निगरानी
प्रतिबंधित चम्बल बजरी के अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस, वन विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सरमथुरा से लेकर राजाखेड़ा तक संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और संभावित परिवहन रूटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चल रहे इस अभियान