कौंच: गगंथरा गांव में खलिहान की भूमि पर गेट निर्माण का ग्रामीण ने किया विरोध, सम्पूर्ण समाधान दिवस में दी शिकायत
Konch, Jalaun | Jun 20, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम गगंथरा निवासी आलोक खरे ने शनिवार दोपहर 2 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कर पानी की टंकी निर्माण कार्य में खलिहान भूमि पर बनाए जा रहे गेट का विरोध किया है। उनका आरोप है कि बीजीजीसी कंपनी के कर्मचारियों ने खलिहान की भूमि पर गेट का निर्माण कर दिया है, जिससे भूमि की उपयोगिता प्रभावित होगी।