सांगोद: रा. प्रा. विद्यालय मांडूहेड़ा जर्जर स्थिति में, पीछे की दीवार ढही, प्रतीक्षालय में चलेगा स्कूल
Sangod, Kota | Jul 10, 2025 सांगोद ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मांडूहेड़ा जर्जर स्थिति में है। यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। क्षतिग्रस्त स्कूल को लेकर गुरुवार करीब सुबह 10बजे ग्रामवासियों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2023 से ही विद्यालय की दीवारें जर्जर हो रही हैं।