सांगोद: सांगोद में पुलिस ने सीएम भजनलाल शर्मा को किसान संघ का ज्ञापन देने से रोका, कार्यकर्ता मंत्रियों की गाड़ी के आगे लेटे
Sangod, Kota | Jul 8, 2025 सांगोद नगर में सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन के दौरान सांय करीब 4बजे विवाद की स्थिति बन गई। जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल की सांगोद थानाधिकारी लाखन सिंह से तीखी कहासुनी हो गई।